नगर पंचायत कुमारगंज में तीन नामित सभासदों ने ली शपथ, संख्या बढ़कर हुई 16

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मिल्कीपुर । कुमारगंज नगर पंचायत में शासन द्वारा नामित तीन नए सदस्यों अरुण गोस्वामी, अमरेंद्र मौर्य और अनित सिंह को उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी रहे। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सभी नव-नामित सभासदों को एक नई जिम्मेदारी मिली है और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही जनप्रतिनिधियों का मुख्य दायित्व है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने कहा कि तीन नए सभासदों के नामित होने से नगर पंचायत को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नव-नामित सदस्यों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे कर्तव्य मार्ग पर डटे रहें और पूरी ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने यह भी कहा कि कर्तव्यनिष्ठा का यह संस्कार हमें प्रारंभिक शिक्षा से ही मिलता है।

उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार ने अपने संबोधन में 74वें संविधान संशोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि स्थानीय स्वशासन के तहत नगर निकायों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आप सभी को इस व्यवस्था में कार्य करने के लिए नामित किया गया है, जो एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शपथ के अनुरूप सत्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले सभासदों की संख्या 13 थी, लेकिन तीन नए नामांकन के बाद अब कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई है।

इसे भी पढ़े  धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं का पानी खरीद कर पीना सामाजिक अपराध

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष विकास सिंह ‘छोटू’ शामिल नहीं हो सके। संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि वे आवश्यक कार्य से बाहर हैं। इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मिल्कीपुर श्याम नारायण पाठक, अमानीगंज से ब्रह्म प्रकाश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष बंशीधर शर्मा, भाजपा नेता राजेश सिंह, सर्वेश पांडेय, पूर्व प्रधान बलवंत सिंह, संजय तिवारी सहित कई सभासद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya