The news is by your side.

भाजपा महानगर के 13 व जिलाध्यक्ष के लिए 6 प्रत्यशियों ने किया नामांकन

अयोध्या। भाजपा संगठनात्मक चुनाव में जिलाध्यक्ष पद को लेकर अयोध्या स्थित कनक महल में महानगर का तथा जिले का पार्टी कार्यालय में नामांकन हुआ। 12 प्रत्याशियों ने महानगर में तथा जिले में 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामाकंन के दौरान उत्सुक्ता को लेकर चुनाव स्थल पर नेताओं व समर्थकों की भारी भीड़ जमा रही। कनक महल व पार्टी कार्यालय पर पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था भी रही। पार्टी कार्यालय में सुबह से ही बैरीकेटिंग की गयी थी।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि महानगर में नामांकन करने वालों में वर्तमान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, मनमोहन जायसवाल, शैलेन्दर कोरी, परमानंद मिश्रा, दिनेश मिश्रा, कमलाकांत सुन्दरम, रणधीर सिंह डब्लू, प्रमोद मौर्या, स्मृता तिवारी, अरविंद सिंह शामिल रहे। वहीं जिले में नामांकन करने वालो में वर्तमान जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, मगन लाल वर्मा, राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह, इं रणवीर सिंह शामिल रहे। प्रान्तीय परिषद सदस्य में अयोध्या विधानसभा से शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोट, अभय श्रीवास्तव, जिले में बीकापुर से इन्द्रभान सिंह, मिल्कीपुर से चन्द्रबली सिंह, गोसाईगंज से कमलाशंकर पाण्डेय, रुदौली से अशोक कसौधन व धमेन्द्र सिंह शामिल रहे। महानगर में नामांकन के दौरान अयोध्या स्थित कनक महल में महंत मनमोहन दास, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश सिंह, डा. चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, रमेश दास, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा मुन्ना सिंह, शैलेन्द्र मोहन मिश्रा छोटे, दिवाकर सिंह, अनुज दास, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, रीना द्विवेदी, शकुंतला गौतम, राजेश सिंह, टीपू सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे। पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष के नामांकन के दौरान मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, पूर्व प्रमुख इन्द्रभान सिंह, रमेश सिंह, पूर्व चेयरमैन अशोक कसौधन, ब्रहमानंद शुक्ला, अभय सिंह, चन्द्रबली सिंह, शेखर जायसवाल, गोरकन द्विवेदी, अखण्ड प्रताप सिंह डिप्पल, अशोक मिश्रा, विकास सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, अमर बहादुर सिंह गुड्डू, राजेश सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements

Comments are closed.