नेट बॉल विजेता खिलाड़ियों को कुलपति ने किया सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर के अंतर महाविद्यालयीय नेट बॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग विजेताओ को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल द्वारा सम्मानित किया गया। बुधवार को राजा देवी बक्स सिंह अवधराज सिंह महाविधालय गोण्डा में आयोजित नेट बॉल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय आवासीय परिसर विजेता रहा।

वहीं उपविजेता राजा देवी बक्स सिंह अवधराज सिंह महाविद्यालय, गोण्डा रहा। दूसरी ओर बालिका वर्ग में विजेता राजा देवी बक्स सिंह अवधराज सिंह महाविधालय ,गोण्डा एवं उपविजेता अवध विश्वविद्यालय आवासीय परिसर रहा। विजेता व उपविजेता ख्लिड़ियों के विश्वविद्यालय आगमन पर कुलपति द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी आवासीय परिसर डॉ मुकेश कुमार वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  नदी में नहाते समय डूबे दो किशोर का शव हुआ बरामद
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya