केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कृषक चौपाल में होंगे शामिल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कृषि विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित की गई है कृषक संगोष्ठी

मिल्कीपुर । खेत बचाओ अभियान के तहत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के ऑडिटोरियम में आयोजित किसान गोष्ठी में शामिल होंगे। इसके अलावा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित पांच स्थलों पर आयोजित होने वाली किसान चौपाल में भी शामिल होंगे तथा किसानों से संवाद भी स्थापित करेंगे।

बृहस्पतिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री का कृषि विश्वविद्यालय में अपराह्न 2:00 बजे आगमन होगा। वह कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित ऑडिटोरियम में स्वस्थ मिट्टी, सशक्त किसान, समृद्धि भारत विषय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर स्थित ढैंचा प्रक्षेत्र गेट नंबर 1, दूध डेयरी फार्म, मत्स्य पालन प्रक्षेत्र एवं एन एस पी-6 प्राकृतिक खेती प्रक्षेत्र, उद्यान एवं साग भाजी प्रक्षेत्र पर कृषक चौपाल भी आयोजित की गई है, जिसमें कृषि मंत्री किसानों से संवाद भी करेंगे।

किसानों से संवाद स्थापित करने हेतु आयोजित चौपाल में कृषकों के बैठने के लिए भारी मात्रा में चारपाई खाट की भी व्यवस्था की गई है। यह जानकारी देते हुए उपनिदेशक कृषि डॉ पी के कनौजिया ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री कृषि विश्वविद्यालय अपराह्न 2 बजे पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि चौपाल में शामिल होने वाले किसानों की सूची बना ली गई है।

वह उनसे खेती बाड़ी में आ रही समस्याओं सहित नई तकनीक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के संबंध में विस्तार से चर्चा भी करेंगे। बुधवार को उप निदेशक कृषि पी के कनौजिया के साथ संयुक्त कृषि निदेशक डॉ ए के मिश्रा,कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ रामबटुक सिंह, एसडीम मिल्कीपुर सुधीर कुमार, सी ओ पीयूष एवं थानाध्यक्ष कुमारगंज सुरेश कुमार पटेल ने पुलिस फोर्स के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर कार्यक्रम तैयारी में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya