अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को रौंदा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

मिल्कीपुर। थाना इनायतनगर के मीठेगांव में अयोध्या-रायबरेली फोरलेन के ऊपर विपरीत दिशा से आ रही कार ने बाइक सवार को रौंदते हुए जोरदार टक्कर मार दिया। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी प्रभारी बारुन बाजार बबलू कुमार ने बताया कि अनियंत्रित कार की चपेट में आने से विशाल(23) पुत्र द्वारिका तथा द्वारिका प्रसाद(45) निवासी ग्राम मेहदौना थाना इनायतनगर बुरी तरह से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर थाना इनायतनगर के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह व चौकी प्रभारी बारुन बाजार बबलू कुमार,कॉन्स्टेबल बसंत यादव समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद सड़क पर मौजूद दुर्घटनाग्रस्त कार को जेसीबी की सहायता से हटवाकर रोड पर लगे लंबे जाम को खुलवाया।

 

इसे भी पढ़े  Grand Continent Hotels Opens 90-Room Luxury Hotel in Ayodhya
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya