भिटौरा ग्राम पंचायत में निर्विरोध निर्वाचन तय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

तीन ग्राम प्रधान पद के लिए हो रहे उप चुनाव में 8 प्रत्याशियों में 2 उमीदवारों ने अपना पर्चा लिया वापस 

(दिनेश जायसवाल)

गोसाईगंज। मयाबाजार विकासखण्ड के रिक्त तीन ग्राम प्रधान पद के लिए हो रहे उप चुनाव में 8 प्रत्याशियों में दो उमीदवारों ने  अपना पर्चा वापस ले लिया जिससे भिटौरा ग्राम पंचायत में दिवंगत प्रधान राजकुमार यादव की पुत्र वधू रेखा यादव का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।भिटौरा ग्राम पंचायत में रेखा के प्रतिद्वन्दी के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले रामनाथ वर्मा ने अपना नाम शुक्रवार को वापस ले लिया । सिलौनी में विजय सिंह के नाम वापस लेने से मृतक प्रधान मनोज सिंह की पत्नी रीना सिंह को दुर्गेश सिंह से अब सीधी लड़ाई रह गयी है।राजापुर में स्थिति पूर्ववत है।यहाँ अशोक वर्मा व अनीश अहमद मैदान में है।निर्वाचन अधिकारी /सहायक अभियंता डीके सिंह ने बताया कि रेखा यादव के निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा चुनावों की मतगणना के बाद कि जाएगी।

इसे भी पढ़े  सड़क के किनारे पुलिया से टकराई कार, तीन घायल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya