आग से 35 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अमानीगंज-अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के घटौली पूरे लुटई शुक्ल गांव में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में आने से 35 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड घंटों देरी से पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। दोपहर एक बजे अचानक रमाशंकर मिश्रा के बाग में आग लग गई और अशोक के गेहूं के खेत को भी अपने आगोश में ले लिया। देखते ही देखते आग तेज हवा के बीच पूरे सिवान में फ़ैल गई।

सूचना के बाद फायर ब्रिगेड घंटों देरी से पहुंची। खंडासा पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाई। आग की चपेट में आने से दर्जनों किसानों की पैंतीस बीघा से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से दुखीराम, उर्मिला देवी, श्रीनिवास, रमानिवास, कुलदीप शुक्ला, संदीप शुक्ला, मालती, रमेश कुमार, महेश कुमार, उमानाथ पांडेय, प्रमोद कुमार, ज्ञानमती, नीलम, दिनेश, मुरलीधर, कपिल देव, शिवलाल, लक्ष्मीकांत, विनय कुमार, आनन्द कुमार, आशीष कुमार, अभिषेक कुमार, सूर्य लाल, राममिलन, सुंदरलाल, मिथिलेश, संदीप आदि किसानों की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। क्षेत्रीय लेखपाल संजय कुमार पाठक ने क्षति का आकलन कर तहसील प्रशासन को अपनी रिपोर्ट प्रेषित की।

उचितपुर गांव में शार्ट सर्किट से चार बीघा गेहूं जलकर राख

सोहावल। नगर पंचायत खिरौनी सुचित्तागंज के राजस्व गांव उचितपुर में मंगलवार को दोपहर विद्युत की शार्ट सर्किट से लगी आग से चार बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और फायर सर्विस के लोगों ने घंटा भर कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इसे भी पढ़े  श्रद्धालुओं के लिए 16 सीटर अर्बनिया वाहन सेवा का शुभारम्भ

पीड़ित किसान यदुनाथ और राम नाथ का आरोप है कि विद्युत कर्मियों ने पोल का कलेम्प और तार कसा नहीं था। जिसके चलते शार्ट सर्किट हुई। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मी को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आकलन करने के बाद आहेतुक सहायता जल्द ही पहुंचाई जायेगी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya