युवती से सामूहिक दुष्कर्म में दोनों नामजद आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या।  महाराजगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ हुये सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को चालान किया है। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सदर शैलेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि थाना क्षेत्र में 22 जून को रसूलाबाद स्थित एक सिलाई प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण लेकर वापस लौट रही एक दलित युवती के साथ रास्ते में खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया गया था।

प्रकरण में पीड़ित युवती के परिवार की ओर से दो लोगों के खिलाफ नामजद दुष्कर्म, गाली-गलौज, धमकी और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। मामले की विवेचना में जुटी पुलिस ने पीड़िता के बयान के बाद दर्ज मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई है और आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह महाराजगंज थाना पुलिस ने देवगढ़ नहर पुलिया के पास से नामजद आरोपियों खब्बू सिंह उर्फ जयंत सिंह निवासी भदौली बुजुर्ग थाना महाराजगंज तथा अनूप तिवारी निवासी पलिया टेकधर थाना महाराजगंज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों का सामूहिक दुष्कर्म के इस मामले में चालान किया है।

इसे भी पढ़े  द्वन्द,कुंठा व तनाव का होता है मनोशारीरिक दुष्प्रभाव : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya