कुशहरी जंगल में पुराने हाइवे के किनारे हत्या कर युवक का फेंका गया शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का लिया सहारा

रुदौली। मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कुशहरी जंगल में बाबा राम सनेही घाट मंदिर को जाने वाले पुराने हाइवे के किनारे एक अज्ञात युवक का शव सरसों के भूसे पर पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुंची मवई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिया है।शव को देखने से यह प्रतीत होता है उसकी हत्या कही अलग जगह की गई और फेंका यहां पर गया है शव को देख यह लग रहा कि आशनाई के चक्कर में उसकी हत्या कर दी गई है।

लखनऊ अयोध्या नेशनल हाइवे से लिंक रोड बाबा राम सनेही घाट मंदिर को जाने वाले पुराने हाइवे के किनारे कुशहरी तकिया जंगल में एक अज्ञात युवक का शव सरसों के भूसे पर पड़ा मिला। बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जब शव को देखा गया तो हड़कंप मच गया सूचना मवई पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मनोज कुमार यादव मय फोर्स के साथ। शव को देखा तो सरसों के भूसे पर मुंह की ओर पड़ा हुआ था जिसको सीधा किया गया जो पूर्ण रूप से अकड़ चुका था प्रथम दृष्टया देखने पर यह प्रतीत हुआ कि उसकी हत्या कही और पर की गई है उसको फेंका गया यहां पर।जिसके गले में एक काला गमछा बंधा हुआ था और उसी के सहारे उसको खींच कर लाया गया क्योंकि उसके दोनों घुटने रगड़े हुए थे पेट में भी रगड़ के निशान थे और सभी जगहों से खून निकल रहा था।

इसे भी पढ़े  युवक की पिटाई करने में एक दरोगा सहित दो सिपाही लाइन हाजिर

मृतक का मुंह भी एक तरफ दबा हुआ था और खून निकल रहा था वहीं पुराने हाइवे से सरसों के भूसे तक ले जाने तक मिट्टी में भी घसीटते हुए ले जाने का निशान बना हुआ था एवं उसके शरीर पर आसमानी रंग की अंडर वियर,काले रंग की बनियान और काले ही रंग की टीशर्ट और काला ही गमछा गले में बंधा हुआ था उसके पैर में काले रंग ही मोजा पहन रखा था।उसकी टीशर्ट फटी हुई थी इस यह लग रहा है कि जान बचाने के लिए इसने संघर्ष भी किया होगा।मृतक की उम्र लगभग उम्र 28 वर्ष रंग गोरा लंबाई लगभग साढ़े पांच फीट दाढ़ी छोटी छोटी थी दाहिने हाथ में त्रिशूल का टैटू बना हुआ था।

मृतक के शरीर पर कपड़े आदि स्थित से यह लग रहा है जैसे यह प्रेम प्रसंग के चक्कर में इसकी हत्या कर शव फेंक दिया गया है। इस सम्बन्ध में रुदौली पुलिस क्षेत्र अधिकारी आशीष निगम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और मवई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिया गया है।जांच पड़ताल की जा रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya