घर से टहलने निकले दो बच्चे लापता, जांच में जुटी पुलिस

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज। अयोध्या जिले में रविवार सुबह टहलने निकले एक साथ दो बच्चों के गायब होने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया है। वहीं परिजनों की ओर से काफी देर तक बच्चों को ढूंढने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।बता दें कि महराजगंज थाना अंतर्गत पुलिस चौकी क्षेत्र पूराबाजार के रहेरवा व जोगापुर गांव निवासी रौनक सिंह 14 वर्ष व सुभेंद्र सिंह 12 वर्ष सुबह-सुबह लापता हो गए।

रौनक सिंह के पिता पूर्व प्रधान मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रौनक सिंह तीन अक्टूबर को भोर में घर से टहलने निकला,लेकिन टहलने जाने की जानकारी परिवार वालों को नहीं थी। जब सुबह 5 बजे देखा कि बिस्तर खाली है तो पता लगाना शुरू किया।उन्होंने कहा कि पता चला कि गांव के अन्य बच्चों के साथ टहलने निकला है।कुछ देर बाद एक साथ टहलने निकले 5 बच्चों में से 3 बच्चे वापस आ गए परन्तु रौनक व शुभेद्र वापस नहीं आए तो घर में खलबली मच गई। दूसरा बच्चा शुभेद्र सिंह पौत्र अखंड प्रताप सिंह भी टहलकर नहीं लौटा। इसलिए दोनों परिवार के लोग तलाशने में लग गए, लेकिन कहीं पता न चल सका। मनोज कुमार सिंह व अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चों के गायब होने की लिखित सूचना पुलिस को दे दी गई है।दो बच्चों के एक साथ गायब होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महाराज वीरेंद्र कुमार राय चौकी प्रभारी पूरा बाजार मनजीत सिंह दलबल के साथ दोनों बच्चों के घर जाकर पूछताछ कर खोज में लग गए।

इसे भी पढ़े  अवधेश यादव जिलाध्यक्ष, अशोक कुमार वर्मा मन्त्री व फूलचन्द सरोज बने कोषाध्यक्ष

चौकी प्रभारी पूरा बाजार मनजीत सिंह ने बताया कि घर लौटे बच्चों में अजय सिंह ने पूछताछ में बताया कि रौनक व शुभेंद्र यह कह कर कि हम लोग घूमने जा रहे हैं और रोडवेज की बस पकड़ कर कुडकी, मडना से अंबेडकर नगर की तरफ चले गए तो हम लोग घर चले आए हैं। बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवारों के घर भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya