in ,

समाजसेवी विनोद सिंह के अभियान से जुड़ रहे लोग

’साथ आएं बदलाव लाएं’ अभियान में लगी चौपाल

रूदौली। विधानसभा क्षेत्र रूदौली में ’साथ आएं बदलाव लाएं’ की मुहीम चला रहे समाजसेवी विनोद सिंह चौपाल के जरिए लोगों को जोड़ रहे हैं।  ग्रामीण क्षेत्रों में लगाई जा रही चौपाल में युवाओं की खासी भीड़ जुट रही है। रूदौली विधानसभा क्षेत्र में विगत 12 वर्षों से गरीब, दलित, शोषित व अनाथ बेसहारा लोगों की मदद कर रहे समाजसेवी विनोद सिंह के इस कदम से राजनेताओं में खलबली है। सियासी गलियारे में तरह तरह की चर्चाएं हैं।

हालांकि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की बात आते ही नेता सिरे से खारिज कर रहे। गांवों के तूफानी दौरे व चौपाल से चर्चाएं भी तेज हैं। दलीय नेताओं में भी अब वेचैनी शुरू हो गई है।सियासत के धुरंधरों का मानना है कि विनोद सिंह के चुनाव लड़ने के बाद रूदौली का चुनावी समीकरण बिगड़ जाएगा। “साथ आएं बदलाव लाएं“ की मुहिम के तहत नबीपुर गांव पहुंचने पर बीडीसी सदस्य मो. इसराइल समेत तमाम लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसी तरह पटरंगा गांव में पूर्व प्रधान प्रभात वर्मा ने स्वागत किया।

मखदूमपुर, बाबा का पुरवा, चितई का पुरवा, जमौली अमहिया, सिन्नी संडवा, रसूलपुर चौराहा, हाजीपुर, ओहरामऊ आदि कार्यक्रम में लोगों का समर्थन मिला। बेलपुर में चेतराम रावत व राममूरत रावत, हुनहुना, धधुवारा करौंदी, पठान पुरवा, बैहारी गांव में भी भारी संख्या में लोग मुहिम में शामिल हुए। इस दौरान विनोद सिंह के साथ बनगवां प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र यादव, पुंराय प्रधान सरफराज अहमद, जमौली प्रधान तौफीक अहमद, पटरंगा के पूर्व प्रधान प्रभात वर्मा, सेवढारा पूर्व प्रधान कमलेश वर्मा, महफूज खां, गुड्डू खां, तफज्जुल खां मो सुफियान, नाजिम, राम अवध, राम मगन यादव, जितिन साहू सहित आदि लोग मौजूद  रहे।

इसे भी पढ़े  हाईवे पर अवैध कट्स को किया जाए बंद : डीएम

What do you think?

Written by Next Khabar Team

घर से टहलने निकले दो बच्चे लापता, जांच में जुटी पुलिस

फसलें बर्बाद कर लोगों की जान ले रहे छुट्टा पशु : अवधेश प्रसाद