स्वर्ण पदक के लिए भिड़ेंगे तुषार, मृणाल, प्रथमेश, रजत, संगीता, रिद्धि, अदिति और साक्षी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

30वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता रिकर्व, कंपाउंड और इंडियन चैंपियनशिप

 

अयोध्या। भारतीय तीरंदाजी संघ और उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में 30 वीं राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता के तहत राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर चल रही स्पर्धाओं में सोमवार को दिन भर कड़ा मुकाबला चला। आसमान में बादलों की आवाजाही और दोपहर बाद बादल घिर जाने से तीरंदाजों के लिए लक्ष्य कठिन बनता चला गया। सोमवार की प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे।

43 वीं सीनियर रिकर्व चैंपियनशिप के पुरुषों के मुकाबलों में आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड के तीरंदाज तुषार साइक और झारखंड के मृणाल चौहान फाइनल में पहुंच गए है। इन दोनों के बीच स्वर्ण पदक का मुकाबला होगा। कांस्य पदक के लिए गोवा के अनिल वर्मा और एसएससीबी के बोम्मदेवरा धीरज मंगलवार को निशाना साधेंगे। पुरुषों की ही 19 वीं सीनियर कंपाउंड राष्ट्रीय चैंपियनशिप की स्पर्धा में में महाराष्ट्र के प्रथमेश जावकर और आल इंडिया पुलिस कंट्रोल बोर्ड के रजत चौहान स्वर्ण पदक के मुकाबरे में पहुंच गए हैं। दिल्ली के अभिषेक वर्मा और दिल्ली के ही प्रियांश कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

रिकर्व तीरंदाजी के महिलाओं की स्पर्धा में हरियाणा की संगीता और रिद्धि स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंच गई हैं। कांस्य पदक के लिए राजस्थान की निक्की शर्मा औऱ उत्तर प्रदेश की अमिषा चौरसिया के बीच मुकाबला होगा।
महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाजी चैंपियनशिप के अंतिम मुकाबले में महाराष्ट्र की तीरंदाज अदिति गोपीचंद स्वामी और उत्तर प्रदेश की साक्षी चौधरी ने जगह बना ली है। कांस्य पदक के लिए पंजाब की अवनीत कौर और मध्य प्रदेश की मुस्कान किरार के बीच मुकाबला होगा।

इसे भी पढ़े  प्रतियोगिताओं के विजेता को विधायक ने किया सम्मानित

30वीं इंडियन सीनियर चैंपियनशिप के पुरुषों के मुकाबले के अंतिम चार में पंजाब के आजादवीर सिंह, उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल मुद्गल, राजस्थान के विकास यादव और हरियाणा के आशीष ने जगह बना ली है। महिलाओं के मुकाबले में अंतिम चार में मणिपुर की रोजिना सिंह, पंजाब के मनजोत कौर, टूटूमोनी बोरो और वांगखेम मलेश्वरी देवी पहुंच गई हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya