ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत छह की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास हुई दुर्घटना

अमेठी। जनपद के गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास बारात में शामिल होने जा रही बोलेरो को देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बोलेरो सवार पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। मौके मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटना की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार अमेठी थाना क्षेत्र के पूरे गनेशलाल मजरे भरेथा निवासी अनिल की ससुराल मुंशीगंज थाना क्षेत्र के भुसियावा गांव में है। रविवार को अनिल के ससुराल से बारात जायस जानी थी। अपनी ससुराल से नौ अन्य लोगों को बिठा कर वह बोलेरो से जायस जा रहा था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बोलेरो गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा स्थित श्रीमत परमहंस परमहंस आश्रम के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे भीषण टक्कर मार दी।

 

दुर्घटना में अनिल के अलावा बोलेरो में सवार कल्लू (56) व उनका पुत्र कृष्ण कुमार (32) निवासी गुडूर थाना मुंशीगंज के अलावा गौरीगंज थाना क्षेत्र के पचेहरी निवासी मुकेश (13) व अनुज (08) तथा नेवरिया थाना क्षेत्र मुंशीगंज के लवकुश (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल चारों लोगों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया दुर्घटना की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आ सकेंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya