in

ट्रक व रोडवेज में टक्कर, एक की मौत, चार घायल

-फोरलेन पर रुदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र में हादसा

रुदौली। लखनऊ से सवारियों को लेकर निकली रोडवेज बस की ट्रक में पीछे से टक्कर लग गई। जिसमें आधा दर्जन यात्री घायल हुए। एक गम्भीर घायल की मौत हो गई। दुर्घटना मंगलवार भोर में रुदौली कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन स्थित भेलसर के मख़्वापुर गांव के निकट हुई। रात लगभग ढाई बजे हुई दुर्घटना से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की मऊ डिपो की थी। ट्रक अयोध्या की ओर जा रहा था। जिसमें पीछे से भीषण टक्कर हुई। ट्रक में पीछे से ज़ोरदार टक्कर लगने के बाद बस फोरलेन के डिवाइडर पर चढ़ गई। जिससे बस के परखचे उड़ गए।

अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस भीषण दुर्घटना मे कई यात्री घायल हो गए और यात्रियों में चीख़ पुकार और अफरा तफरी मच गई।दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना ग्रामीणों ने भेलसर चौकी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय अपने हमराहियों कॉन्सटेबल ताहिर खान,उमेशचन्द्र सरोज व प्रधुमन सिंह के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर गम्भीर रूप से घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली में भर्ती कराया। जबकि एक गम्भीर रूप से घायल को सीधे जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया।गंभीर रूप से घायल की जिला अस्पताल में मौत हो गई।पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवाकर अवागमन को तत्काल बहाल कराया।भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि रात ढाई बजे लखनऊ से मऊ जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन की बस संख्या यूपी 50बीटी 0529 ने ग्राम मख़्वापुर गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे जा ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई।

जिसमें कई यात्री घायल हो गए। घायलों में सन्तोष मौर्या (36 वर्ष) पुत्र प्रभुनाथ मौर्या निवासी ग्राम चालेपा थाना शफीपुर जिला मऊ, देवेंद्र (28 वर्ष) पुत्र विंध्याचल निवासी उतरौला जिला मऊ, शुभम (26) पुत्र शंकर दुबे निवासी थाना पसवा आज़मगढ़ व बस चालक ज़ियाउद्दीन निवासी ग्राम भीरा थाना घोषी जनपद मऊ की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। बताया कि कुछ अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें लगी थी वह लोग दवा लेकर वापस अपने गंतव्य को चले गए।कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के अधिकारियों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव : भाजपा के मंत्रियों ने बैठक कर किया मंथन

What do you think?

Written by Next Khabar Team

‘आप’ की तिरंगा संकल्प यात्रा में दिखा जोश, उमड़ी भीड़

पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो को लगी गोली