सरिया लदी पिकप में भिड़ा ट्राला, क्लीनर घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। पड़ोसी जनपद बस्ती से मोरंग लादने के लिए उरई जनपद स्थित खदान जा रही एक ट्राला रायबरेली हाइवे पर इनायतनगर थाना क्षेत्र में अपने आगे चल रहे सरिया लदी पिकप में भिड़ गई। घायल ट्राला के क्लीनर को गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि एक ट्राला सोमवार की रात इनायतनगर थाना क्षेत्र स्थित मिल्कीपुर बाजार के पास अँधेरा होने के चलते वह अपने आगे चल रही लंबी सरिया लदी पिकप में जा टकराई। जिसमें ट्राला का क्लीनर 24 वर्षीय गंगाधर पुत्र गोमती प्रसाद निवासी रीवां जनपद रीवां मध्य प्रदेश को चालक शैलेन्द्र कुमार ने रात्रि बाद 12.30 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल प्रशासन ने मेमो पुलिस को भेजवाया गया है।

इसे भी पढ़े  धरती का भगवान भी होता है हैरान-परेशान : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya