रक्तदान कर पुलवामा शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

संकल्प संस्थान के शिविर में 21 नौजवानों ने किया रक्तदान

अयोध्या। संकल्प संस्थान के तत्वधान में जिला अस्पताल अयोध्या में चल रहे 10 दिवसीय रक्तदान शिविर में पुलवामा के वीर शहीदों के नाम रक्तदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में 21 नौजवानों ने रक्तदान किया।कार्यक्रम में मुख्यातिथि पी एम एस संघ के अध्यक्ष डॉ राम किशोर और विशिष्ठ अथिति डॉ आशीष श्रीवास्तव रहे। डॉ राम किशोर ने कहा कि वीर शहीदों के नाम रक्तदान कर संकल्पसंस्थान सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।
डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि पुलवामा में शहीद वीर जवानों के नाम रक्तदान कर डॉ आशीष पाण्डेय दीपू और उनकी टीम सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे है।।कार्यक्रम के आयोजक डॉ आशीष पाण्डेय दीपू ने कहा कि 10 दिवसीय रक्तदान शिविर में अब तक 51 नौजवानों ने रक्तदान किया है।हमारा संकल्प है कि देश के वीर जवानों के परिवार के कोई भी सदस्य रक्त के अभाव से जूझने न पाए। रक्तदान करने वालो में मो रियासत, अमित श्रीवास्तव,इलियास अहमद, डॉ अहमद सिद्दीकी,अतहर खान, दीपांकर सरकार,अर्पण श्रीवास्तव शालू,सिदार्थ केशरवानी, आलोक कुमार वर्मा,गौतम मिश्र,सहित 21 नौजवानों ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर में मयंक दुबे,भूपेंद्र पाण्डेय, मो अपील बबलू,अशोक यादव,मनीष जायसवालआदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कांग्रेससियों ने टेढ़ी बाजार चौराहे पर किया प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya