-24 पुलिस चौकी के प्रभारी समेत 27 उपनिरीक्षक की तैनाती में फेरबदल
अयोध्या। जनपद और परिक्षेत्र में अपनी तैनाती की अवधि पूरी करने के कारण गैर जनपद तबादला की जद में आए उपनिरीक्षकों के रिलीव होने के बाद पुलिस महकमे में तबादला एक्सप्रेस चली है। जिले की 24 पुलिस चौकी के प्रभारी समेत 27 उपनिरीक्षक की तैनाती में फेरबदल हुआ है।
शुक्रवार को पुलिस कार्यालय ने बताया कि जनपदीय स्थापना बोर्ड में लिए गए निर्णय के अनुपालन में एसएसपी ने उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक चौकी चौक के प्रभारी धर्मेंद्र मिश्रा के रिलीव होने के बाद उपनिरीक्षक मनोज त्रिपाठी को चौकी चौक, चौकी सिविल लाइन से रिलीव अमित कुमार की जगह उपनिरीक्षक अशोक कुमार, जय किशोर अवस्थी की जगह नवीन मंडी चौकी प्रभारी के पद पर संजय कुमार यादव,रामनगर चौकी पर आलोक कुमार सिंह, देवकली चौकी प्रभारी शेषनाथ सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक गोसाईगंज,राम मूर्ति कनौजिया चौकी इंचार्ज देवकाली,प्रशांत शर्मा को चौकी इंचार्ज सिविल कोर्ट, चंद्र मोहन शुक्ला को चौकी इंचार्ज रिकाबगंज, आशीष सिंह को चौकी इंचार्ज अलीगढ़ कोतवाली नगर, आशीष सिंह चौकी इंचार्ज सहादतगंज थाना कैंट,बुद्धिमान सिंह चौकी इंचार्ज चौरे बाजार कोतवाली बीकापुर बनाया है।
वहीं शिवेंद्र पाल चौकी इंचार्ज चौकी बारुन थाना इनायत नगर,अभिषेक सिंह को चौकी इंचार्ज नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय थाना कुमारगंज,अमरेंद्र प्रताप सिंह चौकी इंचार्ज गंजा थाना पूराकलंदर,विपिन श्रीवास्तव चौकी इंचार्ज शाहगंज थाना इनायत नगर,आकाश शुक्ला को चौकी इंचार्ज सुचितागंज थाना रौनाही,गजेंद्र कुमार को चौकी इंचार्ज सैदपुर थाना बाबा बाजार,रविंद्र सिंह को थाना रुदौली जय किशन यादव को प्रभारी एयरपोर्ट सुरक्षा,आफताब अंसारी चौकी इंचार्ज गयासपुर थाना तारुन,रवि कुमार शर्मा को चौकी चार्ज नयागंज थाना रुदौली व राणा दिग्विजय सिंह को चौकी इंचार्ज हैरिंग्टनगंज थाना इनायतनगर नियुक्त किया है। उधर उपनिरीक्षक शिव आशीष भारती को चौकी इंचार्ज कुचेरा बाजार थाना इनायत नगर,विक्रम सिंह को चौकी इंचार्ज तरोली बाजार थाना इनायत नगर, अजीत पासवान को चौकी इंचार्ज करमा थाना पूराकलंदर,राजेश कुमार पटेल को चौकी इंचार्ज सरियावां थाना पूराकलंदर तथा बृजेंद्र नाथ मिश्रा को चौकी इंचार्ज खंडासा थाना खंडासा बनाया है।