प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को वितरित किया गया टूलकिट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दिया गया प्रशिक्षण

अयोध्या। रविवार को अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की उपस्थिति में जिला उद्योग केंद्र कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त किए हुए लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ  प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से प्रारंभ हुआ । समस्त लाभार्थियों के साथ विधायक ने मन की बात कार्यक्रम को सुना ।

तत्पश्चात कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों से संवाद किया । कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद ज्ञान केसरवानी, बबलू मिश्रा एवं अन्य भी उपस्थित रहे। विधायक द्वारा उनसे भी संवाद कर स्थानीय स्तर की समस्याओं पर चर्चा की गई। तत्पश्चात एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट वितरण की गई । पार्षद द्वारा भी टूलकिट का वितरण लाभार्थियों को किया गया । कार्यक्रम का सकुशल संचालन कार्यालय जिला उद्योग केंद्र के द्वारा किया गया।

इसे भी पढ़े  एसएसपी ने छह निरीक्षक समेत पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya