फैजाबाद की सीमा से लेकर सरयू तट तक यात्रा का सैकडो स्थानों पर दर्शन व पुष्प वर्षा का कार्यक्रम
फैजाबाद। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश दर्शन, विर्सजन यात्रा तथा राम की पैडी में आयोजित होने वाली श्रृद्धांजलि सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी कीे मोर्चों, प्रकोष्ठों व पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में योजना रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने बताया कि यात्रा अगले 72 घंटे में प्रस्तावित है। फैजाबाद की सीमा से लेकर सरयू तट तक यात्रा का सैकडो स्थानों पर दर्शन व पुष्प वर्षा का कार्यक्रम बनाया गया है। राम की पैड़ी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भी हजारों लोगों के पहुंचने की योजना बनायी गई है। उन्होनें बताया कि अटल सर्वसमाज के सर्वप्रिय नेता थे। इसलिए इस यात्रा में विभिन्न संगठनों एवं समूहों को आमंत्रित किए जाने की योजना है। इसको लेकर भाजपा जिला ईकाई के प्रमुख कार्यकार्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में दर्शन कार्यक्रम के संयोजक नियुक्त किए गये। जनप्रतिनिधियों को यात्रा में विशेष जिम्मेदारी दी जायेगी। तिथि तथा कार्यक्रम निश्चित होने के बाद मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम बनाकर विभिन्न माध्यमों से उनका प्रचार-प्रसार किया जायेगा। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अटल जी पूरी दुनिया के सर्वाधिक जनप्रिय नेता, कवि एवं साहित्यकार के साथ ही विराट व्यक्तित्व के धनी थे। इसलिए उनके अस्थि कलश दर्शन को पार्टी से ऊपर रखकर सर्वसमाज की श्रद्धा को देखते हुए आमजन की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पार्टी कार्यकताओं को प्रयास करना चाहिए। फैजाबाद मंे उनकी अस्थि कलश यात्रा ऐतिहासिक व अभूतपूर्व होगी।
बैठक मंे संजीव सिंह, राधेश्याम त्यागी, अशोक मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, रामकुमार सिंह राजू, परमानंद मिश्रा, हरभजन गौड,़ रोहित पाण्डेय, धर्मेंद्र सिंह, इंद्रसेन सिंह, वीरभानु, वीरसेन काका, राम मोहन भारती, अमर बहादुर, वेद गुप्ता, देवेंद्र सिंह, बिंदु सिंह, स्मिता तिवारी, इंद्रभान सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, शोभनाथ वर्मा, रणधीर सिंह डब्लू, अरविंद सिंह, दिनेश मिश्रा, महिला मोर्चा की बैठक में अशोका द्विवेदी, शकुंतला त्रिपाठी, रीना द्विवेदी, मालती चैहान, पुष्पा सिंह, यमुनोत्री केसरवानी युवा मोर्चा की बैठक विशाल सिंह, प्रमोद साहू, अमन तिवारी, अंकित दुबे, आकाश गुलानी, इं शिवम सिंह, देवेश तिवारी, वैभव सिंह, आयुष पांडे, हिमांशु सोनी, शिवम श्रीवास्तव, नमन सोनी, संजीव यादव, संजय यादव नगर की बैठक में नगर अध्यक्ष सुधीर नारायण, विजय गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, बुद्धिपाल प्रजापति, ओम प्रकाश अंदानी, जयप्रकाश सिंह, राजेश गौड़, डा. नीलम सिंह,जमुना निषाद, बाबूनंदन सोनकर, दिनेश जायसवाल, दिनेश मौर्या अयोध्या नगर की बैठक में नगर अध्यक्ष रमापति पाण्डेय, देश दीपक जौहरी, रमेश दास, रमाकांत विश्वकर्मा, पिंटू माझी, अर्जुन दास आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।