बाइक चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। तीनों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवा चालान किया है।

क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि नगर कोतवाल मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में देवकाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राममूर्ति कनौजिया तथा अन्य की पुलिस टीम ने देवकाली बाईपास से साकेतपुरी की ओर करीब 200 मीटर आगे सर्विस रोड के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान मनोज कुमार निषाद (36) निवासी गयासपुर थाना तारुन, रवि दुबे (29) निवासी सोनवरसा थाना महाराजगंज और आशुतोष उर्फ बब्बू (34) निवासी अमौनी थाना महाराजगंज के रूप में हुई है। इन्होंने कोतवाली क्षेत्र से दो बाइक चोरी की बात कबूल की है और दोनों बाइक बरामद हुई है। दोनों मामलों में दर्ज चोरी के मुकदमें में बरामदगी की धारा बढ़ा तीनों का चालान किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज कुमार निषाद के खिलाफ चोरी, बरामदगी, सड़क दुर्घटना और अन्य धाराओं में पांच,रवि दुबे के खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न मामलों में 10 तथा आशुतोष उर्फ बब्बू के खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत 14 मुकदमें पूर्व से दर्ज मिले हैं ।

विवाहिता की पिटाई, रिपोर्ट दर्ज

अयोध्या। जनपद के हैदरगंज थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता से मारपीट और पिटाई का मामला सामने आया है। शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है।

इसे भी पढ़े  झंडहवा बाबा मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, जांच में जुटी पुलिस

महिला थाना पुलिस की ओर से बताया गया कि हैदरगंज थाना क्षेत्र के कटौना निवासी विवाहिता 36 वर्षीय निशा पटेल पुत्री वीरेंद्र प्रकाश वर्मा ने ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज की खातिर मारपीट गाली गलौज और धमकी की शिकायत दी है। शिकायत पर संबंधित लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दर्ज मामले की विवेचना कराई जा रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya