तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ आज

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण दास खत्री की स्मृति होगा आयोजन

अयोध्या। नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट फैजाबाद द्वारा नारायण दास खत्री के जन्म शताब्दी के अवसर पर तीन दिवसीय समारोह का आयोजन 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक करने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी कार्यक्रम की संयोजक रीता खत्री व ट्रस्ट के सचिव डा. निर्मल खत्री ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. नारायण दास खत्री की स्मृति में गठित “नारायण दास खत्री मेमोरियल ट्रस्ट” की स्थापना 31 मार्च 2003 को की गई जिसका उद्देश्य जनपद फैजाबाद में साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन व प्रोत्साहन करना है। इसी क्रम मे ट्रस्ट ने 25 जून 2003 को नारायण दास खत्री स्मृति अध्ययन केन्द्र की स्थापना की, जिसका उद्घाटन तत्कालीन राज्यपाल विष्णुकान्त शास्त्री के द्वारा सम्पन्न हुआ था।

यह वाचनालय जनपद का एकमात्र निःशुल्क अध्ययन केन्द्र है। विभिन्न विषयों के साथ यहाँ विशेष रूप से विद्यार्थी वर्ग हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बन्धित पुस्तकों का विशाल संग्रह निःशुल्क उपलब्ध है। ट्रस्ट समय-समय पर साहित्यिक परिचर्चा एवं गोष्ठियों का आयोजन भी कराता आ रहा है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा नारायण दास खत्री के जन्म शताब्दी का शुभारम्भ तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी द्वारा 13 अगस्त को होगा।

उक्त पुस्तक प्रदर्शनी होटल कृष्णा पैलेस परिसर, सिविल लाइन, के बेसमेन्ट हाल में आयोजित की जा रही है। इस तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में लोकभारती समूह, लक्ष्मी प्रकाशन, रूपा पब्लिकेशन्स, नई दिल्घ्ली, नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया, नई दिल्घ्ली, राजकमल प्रकाशन, नई दिल्ली, वाणी प्रकाशन, नई दिल्घ्ली, भारतीय ज्ञानपीठ, प्रकाशन विभाग, नई दिल्ली, सस्ता साहित्य मण्डल, ओशो दर्शन, आर्य प्रकाशन, किताबघर प्रकाशन, रीडर्स डेस्टिनेशन, निखिल पब्लिशर्स, टंडन बुक डिपो, सनातन संस्था, भवदीय प्रकाशन आदि देश के सभी प्रमुख प्रकाशक भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन न्यायमूर्ति डी. पी. सिंह द्वारा को प्रातः 11ः30 बजे होगा। यह पुस्तक प्रदर्शनी सभी जन सामान्य के लिये प्रातः 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

इसे भी पढ़े  हनुमान गढी से साधु संतों ने निकाली निशान यात्रा, शुरू हुई अवध की होली

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya