नगर निगम और अयोध्या विकास प्राधिकरण का होगा संयुक्त कार्यालय

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-चयनित भूमि का विधि विधान पूर्वक किया गया पूजन


अयोध्या। जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा प्रदेश के पहले एकीकृत कार्यालय जिसमें नगर निगम एवं अयोध्या विकास प्राधिकरण का संयुक्त कार्यालय होगा इस हेतु जीजीआईसी के सामने साईं धाम मंदिर के समीप चयनित भूमि का विधि विधान पूर्वक पूजन किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितीश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, जिलाध्यक्ष भाजपा संजीव सिंह सहित नगर निगम एवं विकास प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके बाद मंत्री द्वारा निर्माणाधीन राम पथ में फुटपाथ सहित अन्य कार्यो का अवलोकन किया। जिलाधिकारी द्वारा राम पथ की विशिष्टताओं के सम्बंध में अवगत कराया गया। इसके बाद हनुमानगढ़ी आदि मंदिरों का दर्शन किया।

इसे भी पढ़े  स्टार कैरियर इंस्टिट्यूट के छात्रों को किया गया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya