एसएसपी ने छह निरीक्षक समेत पांच उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने जिले की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। ताजा तबादले में छह निरीक्षकों और पांच उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक कैंट थाने में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात निरीक्षक सूर्य प्रकाश शुक्ला को इसी पद पर थाना महाराजगंज,महाराजगंज से निरीक्षक अपराध अवधेश सिंह यादव को निरीक्षक अपराध थाना थाना कैंट, पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक गायत्री सिंह को अपराध निरीक्षक कोतवाली नगर बनाया गया है।

वहीं प्रदीप कुमार यादव को कोतवाली नगर से निरीक्षक अपराध थाना रुदौली,पुलिस लाइन से निरीक्षक मणिशंकर तिवारी को निरीक्षक अपराध थाना इनायतनगर तथा अब्दुल रहमान खान को निरीक्षक अपराध थाना रौनाही से निरीक्षक अपराध थाना रुदौली की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह को कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी सिविल लाइन बनाया गया है। उपनिरीक्षक विजय प्रताप तिवारी को कोतवाली बीकापुर से चौकी प्रभारी भदरसा तथा उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार तिवारी को कोतवाली नगर से चौकी प्रभारी श्रीराम जन्मभूमि परिसर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि श्रीराम जन्मभूमि परिसर के चौकी प्रभारी सुनील कुमार सरोज को प्रोटोकॉल सेल और उपनिरीक्षक अमर बहादुर पटेल को थाना इनायतनगर से चौकी प्रभारी ड्योढ़ी बाजार तैनात किया गया है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya