अयोध्या। तथागत बुद्ध संस्थान ट्रस्ट की प्रबंध निदेशिका रेखा चौधरी ने अर्थदण्ड जमा करने में असमर्थ मण्डल कारागार में निरूद्ध बाल गोविन्द को रिहा करवाया। समाज सेविका ने निरूद्ध कैदी बाल गोविन्द निवासी फत्तेपुर कनौदा थाना अलीगंज जनपद अम्बेडकरनगर मण्डल कारागार में इसलिए निरूद्ध था कि निर्धनता के कारण व अर्थ दण्ड नहीं दे पा रहा था। समाजसेविका ने ट्रस्ट की तरफ से लगाया गया अर्थदण्ड जमा करवाया जिससे अदालत ने रिहाई का आदेश दिया। यह जानकारी मण्डल कारागार के जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने दिया है।
106
previous post