संविदा चालक सगीर अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हादसा बाराबंकी के सफदरगंज के पास हुआ

मिल्कीपुर। इनायत नगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरिया बारुन बाजार निवासी सगीर अहमद (59) की सोमवार देर शाम बाराबंकी में सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। वह परिवहन विभाग में संविदा चालक के पद पर कार्यरत थे। यह हादसा बाराबंकी के सफदरगंज के पास हुआ। सगीर अहमद के पुत्र मो आरिफ ने बताया कि उनके पिता परिवहन विभाग की बस लेकर लखनऊ से अयोध्या की ओर आ रहे थे।

रास्ते में बस के आगे चल रही मैजिक पिकअप वाहन ने अचानक ब्रेक मारा जिस कारण उनकी बस पीछे से पिकअप से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप पर लदा लोहे का सामान बस का शीशा तोड़ते हुए चालक सगीर अहमद के शरीर से टकराया, जिससे उन्हें अत्यंत गंभीर चोटें आईं। उन्हें तत्काल राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए किंग जॉर्ज चिकित्सा विद्यालय लखनऊ भेजा गया।

मंगलवार दोपहर 2 बजे पोस्टमार्टम किया गया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार देर शाम 7.50 बजे मगरिब की नमाज के बाद बारुन बाजार देवरिया स्थित कब्रिस्तान में किया गया। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पूरे बारुन बाजार और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। बड़ी संख्या में समाजसेवी, संभ्रांत लोग और स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना व्यक्त की है।

इसे भी पढ़े  ग्राम चौपाल में जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ट्रेलर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

अयोध्या। रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर मंगलवार को दोपहर बाद हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन के मेमो पर नगर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है।

नगर कोतवाली के नवीन मंडी के पीछे स्थित निराला नगर पावर हाउस निवासी 65 वर्षीय राम सागर यादव पुत्र बलभद्र यादव दोपहर बाद अपने पैतृक गांव इनायतनगर थाना क्षेत्र के बोड़ेपुर से वापस अपने शहर स्थित आवास आ रहे थे। इसी दौरान रायबरेली हाईवे पर इनायतनगर थाने के कुचेरा बाजार के पास एक ट्रेलर ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर हाल में जिला अस्पताल लाए जाने पर इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ आशीष पाठक ने परीक्षण के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है। खबर लिखे जाने के समय पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही थी।

पंखे में उतरे करेंट की चपेट में आया युवक, मौत

अयोध्या। जनपद के इनायतनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक पंखे में उतरे करेंट की चपेट में आ गया। गंभीर हाल में जिला अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। इनायत नगर थाना क्षेत्र के गांव सिंह का पुरवा डोभियारा में गांव निवासी 36 वर्षीय राजकुमार पुत्र गंगाराम मंगलवार की सुबह भीषण गर्मी और उमस के कारण पंखा लगा रहा था।

इसे भी पढ़े  हाथों में झाड़ू लिए स्वच्छता का संकल्प. अयोध्या में चला महा स्वच्छता अभियान

पंखे में करेंट उतरा हुआ था और स्विच ऑन करने के बाद उसने पंखे को हाथ लगाया तो करेंट की चपेट में आ गया। नीलम ने उसको गंभीर हाल में 11.20 पर जिला अस्पताल पहुंचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर आशीष पाठक

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya