शिक्षा, रोजगार व बुल्डोजर नीति के खिलाफ आन्दोलन तेज किया जाएगा : नेहा बोरा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महाजुटान में छात्रों-युवाओं को को किया सम्बोधित


अयोध्या। शिक्षा और रोजगार के सवाल को लेकर उत्तर प्रदेश में चल रही आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की जेन जी राइजिंग महाजुटान यात्रा इलाहाबाद, बनारस, आज़मगढ़, गोरखपुर होते हुए मंगलवार को फैजाबाद के प्रेस क्लब पहुंची।

महाजुटान में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्रों-युवाओं को संबोधित करते हुए जंतर- मंतर आन्दोलन की प्रमुख नेता व आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा वोरा ने कहा कि ये यात्रा सिर्फ यात्रा नहीं है, ये एन ई पी 2020 के जरिए शिक्षा को बेचने की नीति के खिलाफ जुटान है। सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं ताकि गरीब, दलित, आदिवासी, मुसलमान और लड़कियों को शिक्षा से बाहर किया जा सके। हम स्कूल बचाने और हर स्कूल में टीचर, लैब, लाइब्रेरी की लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या की जनता यहाँ कायम किए गए चंदा चोरी और लूट के राज से त्रस्त है और शिक्षा रोज़गार के सवाल पर पूरी एकता के साथ आने वाले समय में इस आंदोलन को तेज करेंगे। दलितों मुसलमानो और गरीबों के घरों और स्कूलों पर चल रहे बुलडोजर को तोड़ के रख देने की हमारी ताकत अयोध्या में हुई आज के इस महाजुटान से और बढ़ी है।

आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि यूपी में शिक्षकों के लाखों पद खाली हैं, लेकिन सरकार भर्ती नहीं कर रही। विश्वविद्यालयों में छात्र संघों पर प्रतिबंध है ताकि छात्र रोजगार का सवाल न उठा सकें। ये महाजुटान शिक्षा और रोजगार को एक ही लड़ाई के दो हिस्से के तौर पर जोड़ रही है।

इसे भी पढ़े  युवा-संवाद करेगा मनोअंतर्दृष्टि का विकास : डा. आलोक मनदर्शन

कार्यक्रम को साहित्यकार व कवि डाक्टर अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार के पी सिंह, भाकपा जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी, आइसा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक सुल्तानवी भाकपा (माले) नेता राजेश वर्मा, छात्र नेता चंद्रभान आदि लोगों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में कोरस के साथी समता, रुनझुन, बन्टू, अंकुर द्वारा जनगीत प्रस्तुत किए गए, संचालन प्रदेश सचिव शशांक ने और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम आयोजक भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद ने किया।

कार्यक्रम में जन संस्कृति मंच के महासचिव मनोज सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार आशाराम जागरथ, राम तीरथ पाठक, आर डी आनन्द, मया राम वर्मा, अशोक यादव, सत्यभान सिंह जनवादी, कमलेश यादव, उमाकांत विश्वकर्मा, राम सिंह, अजय शर्मा चंचल, सुनीता गौड़, रमेश कुमार सहित छात्रों-युवाओं के अलावा कई वकील, पत्रकार, बुद्धिजीवी को उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya