सूर्यकांत पाण्डेय ने फिर थामा सपा का दामन, अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-भाकपा से दो बार अयोध्या विधान सभा का लड़ चुके हैं चुनाव


अयोध्या। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से दो बार अयोध्या विधानसभा का चुनाव लड़ चुके, शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। श्री पाण्डेय इसके पूर्व 2016 तक समाजवादी पार्टी में रह चुके हैं। उन्होंने सपा के टिकट से फैजाबाद नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भी 2002 में लड़ा था।

श्री पाण्डेय को पार्टी में शामिल कराने का प्रयास पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ने किया। श्री पाण्डेय के साथ तीन दर्जन विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री पाण्डेय ने कहा कि देश घनघोर संकट में है। इस संकट से देश को बचाने के लिए सभी धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी विचारधारा के लोगों को एकजुट होना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल से भी खौफनाक हालात पैदा कर दिया गया है। प्रदेश में लगातार निषेधाज्ञा लागू करके सरकार ने लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी छीन लिया है। सरकार विरोधी राजनीतिको को कुचलने पर तुली हुई है।इस जनविरोधी चरित्र वाली सरकार को हटाने से ही देश और प्रदेश की हालत सुधर सकती है।

सूर्यकांत पाण्डेय के साथ शामिल होने वालों लोगें में

1-अजय पाण्डेय
2-राजा पाण्डेय अंशुल
3-सत्य प्रकाश पाण्डेय
4-राजू तिवारी प्रह्लाद तिवारी
5-रवि प्रताप सिंह कक्कू
6-बलवंत यादव
7-आकाश सिंह
8-शाहब अहमद खान अजहरी
9- फ़ैज़ अहमद खान
10-जमशेद फैजाबादी
11-एडवोकेट विनीत कनौजिया
12- एडवोकेट अमीर हम्ज़ा
13-एडवोकेट आकाश गौड़
14-एडवोकेट विकास सोनकर
15- शुभ जायसवाल
17-वेद प्रकाश शुक्ला
18-चंद्र भान पाल
19- अंकित पाण्डेय शिवम्
20- ऋषि ओम पाण्डेय
21-जगराम चौहान
22- राजित राम
23- सौरभ यादव
24- सरदार जसप्रीत सिंह
25- सरदार अमन सिंह
26-सरदार मनदीप जोहल
27- सरदार करन सिंह
28-उजैर खान
29-इं, सुल्तान ख़ान
30-अनिल मौर्या
31- मोहम्मद फैजान
32- परवेज कासमी
33- मुशीर खान
34- विवेक पांडेय
शामिल हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya