-कुलपति ने विजेता प्रतिभागियों को दी बधाई
अयोध्या।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने एक बार फिर से देश एवं प्रदेश स्तर पर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। एमीटी यूनिवर्सिटी नोएडा में दो मार्च से सात मार्च तक भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित काराई गईं थी जिसमें देशभर से लगभग 120 विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया था।
विश्व विद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है। कुलपति ने कहा कि समय-समय पर ऐसी प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। इससे छात्र-छात्राओं की प्रतिभाएं निखरकर सामने आती हैं।
“सोशल मीडिया का मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभावः एक आवश्यक बुराई या एक बेकाबू संकट?“ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में चतुर्थ वर्ष के छात्र पुष्पित जोशी एवं शुभंकर श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। “भारत में उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति का उदय एक नई आर्थिक क्रांति“ विषय पर भाषण प्रतियोगिता में पुष्पित जोशी ने दूसरा स्थान प्राप्त कर किया।
वहीं दूसरी तरफ इंस्टॉलेशन प्रतियोगिता में वृंदा वर्मा, तूलिका, शुभंकर श्रीवास्तव एवं पुष्पित जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया तथा साहित्यिक में विश्व विद्यालय के शुभांकर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।सहायक प्राध्यापक डा. संजीव के नेतृत्व में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की टीम नोएडा गई हुई थी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी एवं लिटरेरी-1 समिति के अध्यक्ष डॉ. सत्यव्रत सिंह ने विजेता छात्र-छात्राओं के प्रति प्रशन्नता व्यक्त की और ढेर सारी शुभकामनाएं दी।