आईजीआरएस में प्रदेश में अव्वल स्थान दिलाने वाली पुलिस कार्यालय की टीम सम्मानित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। वर्तमान वर्ष के जनवरी, मार्च तथा अप्रैलमाह में आईजीआरएस में जिले को प्रदेश में अव्वल स्थान दिलाने वाली पुलिस कार्यालय की टीम को गुरुवार को एसएसपी ने समारोहपूर्वक सम्मानित किया। सभी को प्रशस्त्रि पत्र प्रदान किया है।

जन शिकायतों के समुचित और पारदर्शी निस्तारण के लिए प्रदेश सरकार की ओर से आईजीआरएस पोर्टल चलाया जा रहा है। शिकायतों के निस्तारण के लिए थाना चौकी से लेकर एसएसपी कार्यालय तक पुलिस कर्मियों की टीम लगाई गई है। प्रदेश सरकार की ओर से हर माह शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा के बाद प्रदेश स्तरीय रैंकिंग जारी की जाती है।

सरकार की ओर से जारी रैंकिंग में जनपद को माह जनवरी, मार्च और अप्रैल में प्रथम स्थान हासिल हुआ। जिसको लेकर गुरुवार को एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने पुलिस कार्यालय के आईजीआरएस शाखा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया और भविष्य में भी इसी तरह लगन और मेहनत से जनपद को शिकायतों के निस्तारण में पहले पायदान पर रखने की अपील की गई।

पुलिस कार्यालय की ओर से बताया गया कि एसएसपी ने आईजीआरएस सेल तथा विभिन्न पेशीयों एवं थानो पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वालों में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र यादव,उपनिरीक्षक राम लखन मिश्र,मुख्य आरक्षी पंकज कुमार,अरुण कुमार, उपेन्द्र कुमार प्रजापति व अभिषेक पटेल,महिला मुख्य आरक्षी जयललिता,महिला आरक्षी राजकुमारी गुप्ता,दीक्षा तिवारी,शिल्पी राय,शिवा द्विवेदी,रेनू, स्वाती चौबे,आकांक्षा सिंह,जिज्ञासा राठौर,सोनिया रावत,अपर्णा,पूनम कुमारी, रिंकी यादव, विजय लक्ष्मी,सरोज,पूजा दीक्षित, सपना चौहान,नीतू सिंह, सरिता गुप्ता,पुरुष आरक्षी पंकज तिवारी,स्वातेन्दु राय, अनुज यादव,राम निवास, राजेश सिंह,इन्द्रजीत,राशिद, गौरव पाल शामिल रहे। इस अवसर पर आईजीआरएस के नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya