जनगणना कार्य में लापरवाही पर 162 प्रगणकों का वेतन अवरुद्ध

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-तत्काल कार्य प्रारंभ करते हुए प्रगति सुनिश्चित करें, अन्यथा आगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी

अयोध्या। जनगणना कार्य की जनपद स्तरीय समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जनपद में नियुक्त कुल 162 प्रगणकों द्वारा अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण एवं राष्ट्रीय महत्व के कार्य में लापरवाही एवं शिथिलता बरतने को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रगणकों के विरुद्ध वेतन अवरुद्ध किए जाने की कार्रवाई जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वि०/ रा० अमित कुमार भट्ट द्वारा की गई है।

अपर जिलाधिकारी वि०/ रा० द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विभिन्न तहसीलों में कार्यरत प्रगणकों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई है, जिसमें रुदौली तहसील के 17, मिल्कीपुर तहसील के 46, सोहावल तहसील के 31 तथा बीकापुर तहसील के 68 प्रगणकों का वेतन रोका गया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।

सभी संबंधित कार्मिकों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी वि०/ रा० ने यह भी निर्देशित किया है कि जिन प्रगणकों द्वारा अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, वे तत्काल कार्य प्रारंभ करते हुए प्रगति सुनिश्चित करें, अन्यथा आगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya