-श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा व ढोल-नगाड़ों पर नृत्य कर किया स्वागत, निर्मली कुंड में प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में मां दुर्गा की प्रतिमाओं की शोभायात्रा मंगलवार को धूमधाम और गाजे-बाजे के साथ राजकीय इण्टर कालेज के मैदान से निकली गयी। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर महिलाएं नृत्य करती नजर आईं, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।
शोभायात्रा में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और भाजपा के अन्य नेता शोभायात्रा की अगुवाई करते दिखे। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर भी शोभायात्रा में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन ने भी भाग लिया।
शोभायात्रा फतेहगंज, सुभाष नगर, बजाजा होते हुए जब चौक पहुंची तो वहां प्रतिमा विसर्जन यात्रा का मण्डलायुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसी तरह रिकाबगंज भी स्वागत किया गया। शाभायात्रा के दौरान जगह-जगह भण्डारों का भी आयोजित किया गया था। शोभायात्रा का अंतिम पड़ाव गुप्तार घाट स्थित निर्मली कुंड रहा, जहां मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

वहीं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने नवदिवसीय दुर्गापूजा के अंतिम दिन विसर्जन पर विभिन्न पंडालो से निकाली गई मां के विसर्जन की भव्य शोभा यात्रा का महानगर कमेटी के पदाधिकारी नेताओं और साथियों के साथ मां का दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर उन्होंने कहा नवरात्रि का त्यौहार बहुत ही शुभ माना जाता है इसमें लोग व्रत रहकर मां की आराधना करते हैं जिससे लोगों के घरों में खुशहाली और तरक्की आती है इस मौके पर महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष चौधरी श्रीचंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल शिक्षक सभा जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह, महासचिवडॉ घनश्याम यादव, छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांशु तिवारी, संजीत सिंह, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम ज्ञानेंद्र शुक्ला, रजत गुप्ता, अक्षत श्रीवास्तव,, छात्र सभा प्रदेश सचिव देवा श्रीवास्तव, युवराज सिंह यादव, शुभम यादव, मोनू पांडे,शाहबाज लकी अमन सागर इश्तियाक खान, सत्यम यादव आदि लोग मौजूद रहे।