-पूर्व मंत्री पवन पाण्डेय के कृष्णापुर आवास पर शुरू हुई श्री मद्भागवत कथा

अयोध्या। पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन के कृष्णापुर आवास पर होने वाली साप्ताहिक श्री मद्भागवत कथा के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा आयोजित की गई। हजारों की संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर उनके आवास से पूर्वाह्न 11बजे निकल कर रसूलाबाद हैंसा होते हुए कथा स्थल पहुंची।

कथा स्थल पहुंचने पर कथा व्यास आचार्य राघवाचार्य महाराज ने मौजूद लोगों को आशीर्वाद दिया। कलश यात्रा में हाथी, घोड़ा तथा डीजे पर भव्य भजन कीर्तन गाते हुए चल रहे थे। लगभग एक किलोमीटर कलश यात्रा की भव्यता अति मनोहारी दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।कथा मंच से पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने कलश यात्रा में शामिल लोगों को धन्यवाद दिया।
उन्होंने अपराह्न तीन बजे से होने वाली कथा सुनने के लिए आमंत्रित किया। कथा स्थल से पूरी यात्रा में पूर्व मंत्री आनन्द सेन यादव, वरिष्ठ नेता सूर्य कांत पाण्डेय, लड्डू लाल यादव,रक्षा राम पाण्डेय, गोपीनाथ वर्मा, राजेश वर्मा, आशीष वर्मा, बालयोगी करतलिया बाबा, महंत दिलीप दास, आदि लोग शामिल हुए।