मारपीट की अलग अलग घटनाओं में चार घायल, तीन का शांति भंग में चालान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद के शहर क्षेत्र में हुए विवाह के अलग-अलग मामलों में कुल चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इन सभी घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। विवाद में शामिल तीन लोगों का शांति भंग में चालान किया है।

क्षेत्राधिकार नगर श्री अत्री पार्टी ने बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र के कंघी गली स्थित स्टार होटल पर आपसी विवाद में मूल रूप से लखनऊ के खीर गली माता ना खास निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद सलमान पुत्र मोहम्मद अफसर कानपुर के बेगमगंज थाना क्षेत्र स्थित नजीर बाग अजयौरी निवासी 30 वर्षीय आफताब आलम पुत्र सलामतुल्लाह घायल हो गए। वही रात हवेली इमामबाड़ा क्षेत्र में हुई मारपीट में 30 वर्षीय बख्तियार अहमद पुत्र स्वर्गीय मुमताज को और एक अन्य विभाग में कुमारगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी राम अवतार पुत्र रामप्रसाद को चोट आई है।

पुलिस में सभी का मेडिकल परीक्षण कराया है। ऐतिहासिक कार्रवाई के तहत पुलिस ने मूल रूप से पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सोफिया पर निवासी और नगर कोतवाली के उसे रूम में रहने वाले 22 वर्षीय राहुल पांडे पुत्र राकेश पांडे, लखनऊ के मंसूर नगर नखास निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद वाहिद पुत्र मोहम्मद मतीन और नगर कोतवाली के इमामबाड़ा रथ हवेली निवासी सगे भाई 40 वर्षीय शाहनवाज पुत्र मुमताज व 33 वर्षीय लईक अहमद पुत्र मुमताज के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई करते हुए शांति भंग में चालान किया है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya