शायरों के कलाम से रौशन हुई महफिल

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-वक्फ मस्जिद हसन रजा खां चौक में रात भर चला महफिल का कार्यक्रम

अयोध्या। मंगलवार की रात वक्फ मस्जिद हसन रजा खां चौक मे आल इंडिया महफिल का आयोजन किया गया जिसमे बाहर जिले से व फैजाबाद से आए शायरो ने अपने कलाम पढे। महफिल का संचालन मौलाना हैदर अली ताबिश ने किया, तकरीर मौलाना वसी हसन खां ने की, मुख्य अतिथि जिला जज महाराजगंज सै सरवर हुसैन रिजवी थे जिनको महफिल के कनवीनर व मुतावल्ली शूजात हुसैन वसीम, हामिद जाफर मीसम ने बुके देकर स्वागत किया,

हफिल में बाहर जिले से आए मेहमान शायर नजर सुल्तानपपूरी, नजीर बाकरी, ऊर्फी जलालपुरी, मुंताजीर निमौलवी, नजर सुलतानपुरी, ने महफिल मे अपने कलाम पढे, शहर फैजाबाद के शायरो में शफक , गदीर इमाम, साहिल कलांपूरी, अर्शी मौलाई, जियारत फैजाबादी, जलाल हैदर, ने अपने कलाम पढे।। मस्जिद की सजावट लोगों में आकर्षण का केंद्र बनी रही।

महफिल समाप्ति पर मस्जिद के मुतावल्ली शुजात हुसैन वसीम व कनवीनर शफीक हुसैन रजी ने महफिल में आए लोगो का शुक्रिया अदा किया। महफिल में मौलाना जफर अब्बास कुम्मी,मुनीर आबिदी, जमाल मेंहदी, केसर मेंहदी एडवोकेट, डा मेंहदी, सफी हैदर, शावेज एडवोकेट, शादाब हुसैन राजन, अहमद जमीर सैफी, वसी हैदर गुड्डू, शमीम हैदर, इब्ने हसन शम्सी, कामिल हसनैन, फैजान मिर्जा,एहतेशाम हसनैन, महमूद, नेहाल मेंहदी, परवेज साजिद रजा, आफाक इत्यादि लोग मौजूद थे।।

 

इसे भी पढ़े  सभी सपा कार्यकर्ता मिलजुल कर लड़े मिल्कीपुर का उपचुनाव : अवधेश प्रसाद

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya