बिना भेदभाव के पात्र व्यक्ति को मिल रहा योजनाओं का लाभ : पंकज चौधरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री का कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत

अयोध्या। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वित्तराज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए हम अंतिम व्यक्ति का उत्थान के प्रति संकल्पित है। सरकार की सभी योजनाएं इसी आधार पर बनायी जाती है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि सरकार ने शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये है। प्रतिभाओं को अपेक्षित मंच प्रदान किया गया है। जिससे युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। कोविड काल में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कार्य किया। हर जरुरतमंद की यथा सम्भव मद्द करने का प्रयास किया। इस अवसर पर सत्य प्रकाश वर्मा, मनोज वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा, वीरेन्द्र वर्मा, रोहित पटेल, रवि पटेल, आकाश पटेल, सुरेन्द्र वर्मा कांटें मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  होली का रंग,मिटाता है मनो-रंज
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya