सोशल मीडिया से मिली सूचना पर जिला प्रशासन ने तत्काल पहुंचाई मदद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-तीन छोटे बच्चों सहित प्रभावित परिवार को खाद्य सामग्री, तिरपाल एवं गृह उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई, मुख्यमंत्री आवास योजना की कार्रवाई शुरू

अयोध्या। जनपद में जरूरतमंद एवं प्रभावित परिवारों तक त्वरित सहायता पहुंचाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई की गई। तहसील बीकापुर के ग्राम सभा खजुराहट, मजरा बरगदीया निवासी अर्पिता पाण्डेय पत्नी ओमप्रकाश पाण्डेय के परिवार के संबंध में 03 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि परिवार के समक्ष खाने-पीने एवं रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है। सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए तहसील प्रशासन द्वारा मौके पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई शुरू की गई।

प्रशासन द्वारा परिवार के लिए पर्याप्त खाद्य सामग्री की तत्काल व्यवस्था कराई गई। माननीय विधायक डॉ. अमित चौहान भी राहत सामग्री लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान उपजिलाधिकारी बीकापुर, तहसीलदार बीकापुर, खंड विकास अधिकारी बीकापुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पीड़ित परिवार को पर्याप्त खाद्य सामग्री, सब्जियां, तिरपाल तथा बर्तन, गैस सिलेंडर सहित अन्य आवश्यक गृह उपयोगी सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई गई, ताकि परिवार को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन द्वारा परिवार को मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। संबंधित प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराकर परिवार को शीघ्र आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता एवं उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya