भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने की पदयात्रा व जनसम्पर्क

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। गाँधी स्मृति-150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में आयोजित भाजपा की पदयात्रा और जनसम्पर्क अभियान के तहत करियप्पा मण्डल के रेलवे कालोनी वार्ड में केन्द्र व प्रदेश भाजपा सरकार के जनोपयोगी कार्यों एवं नीतियों की उपलब्धियाँ जन-जन एवं घर-घर पहुँचाने और 2019 के लिए एक बार फिर मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगने का आवाहन भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिनेश जायसवाल के संयोजन में किया गया। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की प्रदेश संयोजक उच्च न्यायालय की अधिवक्ता श्रीमती अल्पना तलवार जी व अवध क्षेत्र की संयोजक श्रीमती नीरा सिन्हा ’वर्षा’  के आवाहन पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा हुए इस पदयात्रा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष धमेन्द्र प्रताप सिंह ‘टिल्लू’, पार्षद ओम प्रकाश अनदानी, भाजपा युवा मोर्चा के रामनगर मण्डल अध्यक्ष सौरभ लखवानी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला सहसंयोजक विजयता जायसवाल व अधिवक्ता राजीव पाण्डेय, महानगर उपाध्यक्ष नागेन्द सिंह ‘लल्लू’, मंत्री देवेन्द्र मिश्र ‘दीपू’, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय रस्तोगी, मण्डल महामंत्री प्रमोद मौर्या, टोली प्रमुख भाजपा नेता बबलू मिश्रा, टोली प्रमुख अतुल तिवारी ‘बाबा’, माण्डल प्रमुख देवेन्द्र अग्रहरि, सुनील यादव, अजय ओझा, तिलकराम मौर्या, काशी प्रसाद मिश्रा, राम मगन पाल, अशोक सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, ओम प्रकाश भोजवाल, किशोरीलाल सहित, तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  धूमधाम से मनाया गया मां सरयू का अवतरण दिवस
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya