कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मिल्कीपुर में दोबारा मतदान कराने की किया मांग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-वैवाहिक कार्यक्रम समारोह में शामिल होने कुमारगंज पहुंचे थे अजय राय

मिल्कीपुर। कांग्रेस  प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार की शाम को बलारमऊ गांव में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति स्पष्ट रूप से कह रहा है कि उसने अकेले 6 वोट डाले हैं। फिलहाल जिस व्यक्ति पर आरोप था उसने वीडियो का खंडन भी किया।

अजय राय ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे गंभीर मामलों में तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध स्वरूप सफेद कपड़ा भेंट किया है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की है कि जहां गड़बड़ी की शिकायतें मिली हैं, वहां दोबारा चुनाव कराया जाना चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव, महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल, पीसीसी सदस्य संजय तिवारी, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला और महिला जिला अध्यक्ष रेनू राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के संदर्भ में अजय राय ने विश्वास जताया कि इस बार पार्टी का वोट प्रतिशत और सीटें दोनों पिछली बार की तुलना में बढ़ेंगी। दिल्ली चुनाव के नतीजे 8 तारीख को आएंगे।

 

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya