सर्पदंश से 6 की हालत गम्भीर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। बीते चैबीस घंटो के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहरीले सांप ने 6 लोगों को काटा। सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के राम घाट हाल्ट मोहल्ला निवासी 10 वर्षीया सीता कुमारी पुत्री लालू प्रसाद को घर के भीतर जहरीले सांप ने डसा उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। इसी भांति बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बढ़नपुर निवासी 25 वर्षीय राकेश पुत्र रामचन्दर, रौनाही थाना क्षेत्र के ग्राम खदेरू निवासी 28 वर्षीय कृपाराम यादव पुत्र स्व. राम प्रसाद यादव, महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पिलखांवा निवासिनी 17 वर्षीया निशा पुत्री राजेन्द्र प्रसाद, तारून थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा निवासिनी 18 वर्षीया रोशन जहां पुत्री मुजफ्फर और महाराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दलपतपुर निवासी 20 वर्षीय अंजनी राजभर पुत्र रामलौल राजभर को जहरीले सांप ने काट लिया। सभी का उपचार जिला चिकित्सालय में हो रहा है।

इसे भी पढ़े  अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर लगेंगे डिस्प्ले कियोस्क
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya