सत्ता की निरंकुशता देखकर याद आते हैं डाॅ. लोहिया: गंगा यादव

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

डाॅ. राममनोहर लोहिया  की 51वीं पुण्यतिथि पर हुई विचार गोष्ठी

फैजाबाद। सत्ता की निरंकुशता देखकर डाॅ. राममनोहर लोहिया याद आते हैं। डाॅ0 लोहिया ने कहा था कि सड़कें सूनी हो जायेंगी तो संसद गूंगी हो जायेगी। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने सपा लोहिया कार्यालय लोहिया भवन में आयोजित डाॅ. लोहिया की 51वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक गोष्ठी में कहीं। गोष्ठी के अवसर पर डाॅ0 राममनोहर लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि डाॅ. लोहिया लोकतंत्र के लिये तीन चीजों को जरूरी मानते थे लोकभाषा, लोकलाज और लोक वेशभूषा। लेकिन आज इन तीनों चीजों को जबरदस्त अतिक्रमण हुआ है। गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, जय प्रकाश यादव, चैधरी बलराम यादव, डाॅ0 वेद प्रकाश यादव, शिवबरन यादव, कृष्ण कुमार पटेल, रक्षाराम यादव, तुलसीराम यादव, चन्द्रभान यादव, शाहबाज खान लकी आदि ने अपने-अपने विचार रखे। गोष्ठी से पूर्व प्रातः 9.00 बजे लोहिया मण्डप पर डाॅ0 राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव की अगुवाई में पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन, पूर्व राज्यमंत्री आनन्दसेन यादव, जिला उपाध्यक्ष बाबूराम गौड़, सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी, सपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य छेदी सिंह, सपा महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कमर राईन, उपाध्यक्ष हामिद जाफर मीसम, अनिल यादव बब्लू, अरशद आलम मोनू, राम प्रसाद वर्मा, अजय विश्वकर्मा, मकसूद भोलू आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धाजंलि दी व डाॅ0 लोहिया अमर रहें के नारे लगाये और उनके जीवन पर चर्चा की।

इसे भी पढ़े  प्रयागराज महाकुंभ मेले से अयोध्या पहुंचा श्रद्धालुओं का सैलाब

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya