जिलाधिकारी ने बार्डर पर लॉकडाउन का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोशाईगंज । कोरोना महामारी से प्रशासन सख्त हो गया है। गोशाईगंज बाजार में लॉकडाउन का निरीक्षण करने पहुंचे जिला अधिकारी अनुज कुमार झा व सीडीओ प्रथमेश कुमार ने समुदायिक स्वास्थ केन्द्र गोशाईगंज के प्रभारी डा. भार्गव के साथ डा. दीप कुमार के द्वारा गद्दोपुर बार्डर पर पहुंच कर निरीक्षण किया गया। यह बार्डर अम्बेडकर नगर और अयोध्या का बार्डर है जहां पर कोतवाली प्रभारी आशुतोष मिश्रा के द्वारा अपने पुलिस बल के साथ आने जाने वाले की सघन तलाशी के बाद ही बाजार में आने दिया जा रहा था निरीक्षण में पहुंचे जिला अधिकारी अनुज कुमार झा ने कोतवाली प्रभारी आशुतोष मिश्रा को निर्देशित किया कि हर आने-जाने वाले को अच्छी तरह से जांच कर तभी बाजार में आने दिया जाय । बार्डर पर तैनात पीएसी के जवानों के साथ एसआई अश्वनी कुमार सिंह एसआई सुनील सिंह यादव सिपाही ताहिर खान सिपाही हरेंद्र कुमार सिपाही सुनील कुमार तैनात हैं।

इसे भी पढ़े  ढेमवा पुल पर बरसात का पानी भरने से आवागमन के लिए उत्पन्न हुआ खतरा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya