महिलाओं ने सामूहिक रूप से की अवसान मैया की पूजा

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

शीला पाठक ने महिलाओं को सुनाई दुरदुरिया की पौराणिक कथा

अयोध्या। सुहागिन महिलाओं ने सामूहिक रूप से अवसान मैया की पूजा कर सुहाग की सलामती के लिये कामना की और पूरे विधि-विधान से कलश की स्थापना कर मॉं दुर्गा स्वरूप अवसान मैया की पूजा अर्चना की। मसौधा ब्लाक के रानीबाजार के गॉंव सथरी में आयोजित दुरदुरिया आयोजन में बड़े पैमाने पर सुहागिन महिलाओं ने अवसान मैया की विधिवत पूजन अर्चन कर परिवार व सुहाग की सलामती की कामना की। इस यादगार धार्मिक आयोजन के आयोजक राजन उपाध्याय, अनिल यादव, रोली उपाध्याय, अम्बेश चतुर्वेदी, पूजा पाण्डेय, त्रिभुवन यादव, राम प्रसाद वर्मा, नीलम उपाध्याय, विनोद पाण्डेय, रूचि यादव, जितेन्द्र पाण्डेय, रंजना उपाध्याय, अजीत शुक्ला, शुभम् ओझा, अमिता सरोज, रोहित उपाध्याय, महेन्द्र उपाध्याय, पवन पाण्डेय, मोहित उपाध्याय, आर0पी0 उपाध्याय आदि थे। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री तेजनारायण पाण्डेय पवन की पत्नी अति पाण्डेय ने कहा कि सुहाग की रक्षा के लिये सौभाग्यवती महिलायें अवसान मैया का विशेष पूजन अर्चन कर सुहाग की सलामती के साथ-साथ देश व दुनिया में अमन-चैन कायम रहने के लिये कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि त्रेतायुग में राजा दशरथ ने अवसान मैया का पूजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, सुहाग की रक्षा और विश्व रूपी परिवार के सुख समृद्धि के लिये की थी। हजारों की संख्या में सुहागिन महिलाओं ने 14-14 महिलाओं का पृथक-पृथक समूह बनाकर माता दुर्गा की स्वरूप अवसान मैया की सामूहिक रूप से पूजा अर्चना कर सुहाग की सलामती की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पिछले सप्ताह भर से आयोजक सुहागिनों से सम्पर्क कर कार्यक्रम को सफल बनाया। दुरदुरिया की पौराणिक कथा को विस्तार से मौजूद सुहागिन महिलाओं को शीला पाठक ने सुनाई। इस मौके पर महिलाओं ने सामूहिक गीत गाये और कार्यक्रम के अन्त में प्रसाद का वितरण हुआ।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya