बूथ प्रभारी व सदस्यों के बलपर गठबंधन करेगा फतह: राममूर्ति वर्मा

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

सपा-बसपा व रालोद का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

अयोध्या। बूथ का प्रभारी सेनापति व सदस्य सैनिक है। सेनापति और सैनिकों के सहारे लोकसभा चुनाव में गठबन्धन किला फतह करेगा। यह बातें लोकसभा चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने इनायतनगर स्थित पाॅंच नम्बर ट्यूबबेल पर आयोजित मिल्कीपुर विधान सभा के सपा-बसपा व रालोद के संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश से भाजपा का सफाया तय है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र नहीं बचा तो देश गुलाम हो जायेगा। भाजपा खुलेआम संविधान और लोकतंत्र की धज्जियाॅं उड़ा रही है। सपा जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव ने कहा कि लोकतंत्र की धज्जियाॅं उड़ाने वाले देशभक्ति का सर्टिफिकेट बाॅंट रहे हैं। भाजपा झूठ बोलने वाली मशीन है। सपा-बसपा व रालोद गठबन्धन के संयुक्त प्रत्याशी आनन्दसेन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाही और जुमलेबाजी वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि देश का माल विदेशों में जा रहा है यह कैसी चैकीदारी है। समाजवादी छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिमेष प्रताप सिंह राहुल व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विमल सिंह राजू ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। दोनों ने कहा कि भाजपा धार्मिक उन्माद फैलाकर माहौल को खराब करने की साजिश रच रही है। बसपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप आनन्द व रालोद के जिलाध्यक्ष चैधरी रामसिंह पटेल ने कहा कि भाजपा गठबन्धन से घबरा गयी है। प्रदेश में गठबन्धन का परचम फहरेगा। पार्टी प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि संयुक्त सम्मेलन की अध्यक्षता बसपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप आनन्द व संचालन सपा जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। इस मौके पर चुनाव प्रभारी व पूर्व मंत्री श्री वर्मा का माला पहनाकर स्वागत किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि श्री वर्मा 08 अप्रैल को बैठक कर सभी को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपेगे और 11 अप्रैल को होने वाले नामांकन के लिये अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपेगे। प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर लोक गायक व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चिन्टू सागर ने सपा के गीतों से समाॅं बाॅंधी। प्रवक्ता ने बताया कि सम्मेलन को बाबूराम गौड़, रामअचल यादव, छेदी सिंह, रोशन लाल त्यागी, छोटेलाल यादव, जिला पंचायत सदस्य इन्दूसेन यादव, जंग बहादुर यादव, कृष्ण कुमार पासी, पारसनाथ यादव, एजाज अहमद, सुनीता श्रीवास्तव, मुस्तफा अली, नेकराम वर्मा, सुनील शर्मा, जय प्रकाश यादव, विश्वनाथ पटेल, नीरज जायसवाल, संजय यादव, चैधरी महेन्द्र प्रताप सिंह, ओपी पासवान, आबाद अहमद, संदीप सिंह, राम प्रकट रावत, बैजनाथ वैश्य, शिवशंकर मिश्रा, अशोक वर्मा, इन्द्रपाल यादव, भानु प्रताप सिंह, आनन्द कुमार, वीरेन्द्र सैनी, चन्दन कोरी, दिलीप कोरी, रामशंकर वर्मा आदि सपा-बसपा व रालोद के नेताओं ने सम्बोधित किया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya