भाजपा ने पदयात्रा शुरू कर बताई सरकार की उपलब्धियां

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। भाजपा द्वारा नाका गांधी आश्रम से पदयात्रा की शुरुवात की गयी। पदयात्रा नाका से निकलकर चौक में समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सड़क की दोनो पटरियों पर व्यापारियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को दर्शाते पत्रक का वितरण किया। पदयात्रा में मौजूद लोगो ने भाजपा का पटका, टोपी व ध्वज धारण किया हुआ था। पदयात्रा की अगुवाइ सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से समाज का हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। हर पात्र को निःशुल्क आवास, शौचालय, गैस कनेक्शन का वितरण किया गया है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अयोध्या को विश्व पयर्टन मानचित्र पर लाने के लिए सरकार ने काफी प्रयास किया है। अयोध्या में विकास की कई परियोजनाएं शुरु की गयी है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से जनता में उत्साह का माहौल है। योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के दिया गया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की योजनाओं से गरीबों, मजदूरो, किसानों की आय में बढ़ोत्तरी हुई है। व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा गया है। अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है। पदयात्रा 15 दिसम्बर तक चलेगी। पदयात्रा के दौरान लाभर्थियों से संवाद स्थापित करके उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। पदयात्रा में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राम निहाल निषाद, जिला प्रभारी शेष नरायन मिश्रा, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, ओम प्रकाश सिंह, हरीश कुमार श्रीवास्तव, शकुन्तला त्रिपाठी, प्रकाश गुप्ता, अशोका द्विवेदी, राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह, शैलेन्द्र कोरी, परमानन्द मिश्र, अरविन्द सिंह, केशव बिगुलर, शोभनाथ वर्मा, तिलकराम मौर्य, नागेन्द्र सिंह लल्लू, शैलेन्द्र मोहन मिश्र छोटे, इं0 रणवीर सिंह, ओम प्रकाश अन्दानी, हरभजन गोंड़, विनोद श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, आलोक द्विवेदी, अेम मोटवानी, अमल गुप्ता, देवेन्द्र मिश्रा दीपू, विद्याकान्त द्विवेदी, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, बुद्धिपाल प्रजापति, राम कुमार सिंह राजू, अनुराग त्रिपाठी, पिन्टू मांझी, भानू प्रताप सिंह, दीपक पाण्डेय, डॉ0 अनिल सिंह, आकाश मणि त्रिपाठी, मधुकर श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, रीना द्विवेदी, ज्योति सिंह, पुष्पा मिश्रा, अभय श्रीवास्तव, बाबूराम यादव, बब्लू मिश्रा, संजय शुक्ला सहित हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya