भक्तिपूर्ण माहौल में हुई नये शैक्षिक सत्र की शुरुआत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। गायत्री पब्लिक स्कूल रेवतीगंज में नये शैक्षिक सत्र की शुरुआत भक्तिपूर्ण माहौल में हुई। विद्यार्थियों के कल्याण की कामना के साथ गायत्री देवी के ज्ञान की देवी मां सरस्वती और बजरंग बली के आह्वान और संकल्प के बाद विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने सुंदर कांड का पाठ किया।

प्रबंधक उमा शंकर शुक्ल ने कहा कि जी पी एस में परंपरानुसार हर सत्र के पहले दिन मां सरस्वती और संकटमोचन बजरंग बली के पूजन अर्चन के बाद ही शैक्षिक गतिविधियों की शुरुआत होती है।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को टीका लगाने के उपरान्त उनके उज्ज्वल भविष्य की मनोकामना के साथ उप प्रबंधक रमा शंकर शुक्ल, प्रभा शंकर शुक्ल, प्रधानाचार्या शिखा दूबे, निरूपा शुक्ला, राम सूरत तिवारी के साथ विद्यार्थियों ने हवन किया। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के बाद नये शैक्षिक सत्र का शुभारंभ हुआ।

इसे भी पढ़े  बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya