बस की टक्कर से बाइक सवार अध्यापक की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे 35 वर्षीय जनमेजय शाह

गोसाईंगंज-अयोध्या। थाना महराजगंज में अनियंत्रित निजी बस की टक्कर से बाइक सवार अध्यापक की मौत हो गयी। मामले में अध्यापक की पत्नी की तहरीर पर बस व चालक के खिलाफ केस दर्जकर कार्यवाही की जा रही है। एसएचओ राजेश सिंह के मुताबिक वजीरगंज जप्ती अयोध्या निवासी 35 वर्षीय जनमेजय शाह मया ब्लाक के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे और प्रतिदिन घर से आते जाते थे।

गुरुवार की सुबह वह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। वे जैसे ही महराजगंज थाने के पास पहुंचे कि तभी अम्बेडकरनगर की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित निजी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर पहुंचे सिपाही व स्थानीय लोगो ने उन्हें मया सीएचसी भिजवाया, प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय चिकिसालय दर्शननगर रेफर कर दिया गया, जंहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया। मृतक के परिवार में उनकी विधवा माँ, पत्नी व डेढ़ वर्षीय पुत्री है, जिनके करुण क्रंदन से लोग दहल गए।

इसे भी पढ़े  गेहूं लदे ट्रक से कुचलकर महिला की मौत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya