शिक्षक ही एक अच्छे समाज का करता है निर्माण : गब्बर

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा-पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार में शिक्षकों को मिला था सम्मान

सोहावल। शिक्षक दिवस के अवसर पर बीकापुर विधान सभा अंतर्गत नगर पंचायत सुचित्तागंज के खेमकरनपुर में स्थित गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एवं शिक्षक विजय आनंद को बीकापुर विधान सभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज़ खान उर्फ गब्बर ने अंगवस्त्र एवं माला भेंट करते हुए कहा कि शिक्षक ही एक अच्छे समाज का निर्माण करता है

शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों को सम्मान एवं सुरक्षा के साथ-साथ उनके जीवन यापन के लिये सरकार को विशेष प्रावधान करना चाहिये। वित्तविहीन शिक्षकों से सरकार सिर्फ चुनाव के समय वादा करती है उसके बाद भूल जाती है। आगे कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में शिक्षकों को सम्मान मिला था। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान ज़िला उपाध्यक्ष एजाज़ अहमद, अशोक चौधरी, प्रधानाचार्य ह््रदय राम यादव, मनोज यादव, नईम खान आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) अयोध्या के छात्र JEE Advanced 2026 में हुए क्वालिफ़ाई
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya