आदर्श टैक्सी एसोसिएशन की हुई बैठक

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पुलिस की अवैध वसूली पर हुआ विचार विमर्श

फैजाबाद। प्रेस क्लब में आदर्श टैक्सी एशोसिएशन की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अशोक कुमार पाण्डेय अध्यक्ष ने किया। बैठक में यातायात से संबंधित समस्याओं, शहर में पार्किंग व्यवस्था एवं डीजल में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि के चलते होने वाले समस्याओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। डीजल का दाम बढ़ने से समस्त वाहन स्वामियों एवं चालकों ने एक जुट होकर किराये वृद्धि की मांग की और कहा कि किराया वृद्धि सन् 2012 के बाद से नहीं हुई है। अतः किराया बढ़ना आवश्यक हो गया है। किराया न बढ़ने से वाहन स्वामियों एवं चालकों के जीवन यापन पर बुरा असर पड़ रहा है। बैठक में आये दिन पुलिसिया उत्पीड़न का मुद्दा भी उठा। लोगों का कहना है कि यातायात के नाम पर अवैध रूप से पुलिस का उत्पीड़न वाहन चालकों को उठाना पड़ता है। पुलिस द्वारा नाजायज तरीके से चेकिंग के नाम पर डराया धमकाया जाता है व अवैध वसूली की जाती है तथा पूछने पर बताया जाता है कि उच्चाधिकारियों का आदेश है लेकिन आदेश किसका है यह नहीं बताया जाता है। इसी क्रम में आर0टी0ओ0 द्वारा भी पीड़ितों का नाजायज शोषण किया जा रहा है। परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा जब वाहन सीज किया जाता है तो वाहन को थाने में खड़ा कराकर समस्त कागजात आर0टी0ओ0 या तो अपने साथ या चाभी के साथ थाने में जमा करा दिया जाता है। जब कागजात लेने थाने में जाना पड़ता है और कागज छुड़ाने के नाम पर सुविधा शुक्ल मांगा जाता है। जब जाकर कागज रिलीज का आदेश लेकर वाहन अवमुक्त कराया जाता है। नगर निगम अयोध्या परिक्षेत्र में कही भी वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। नगर निगम प्रशासन एवं ठेकेदार की मिलीभगत से पुरे नगर निगम परिक्षेत्र मंे वाहन शुल्क के नाम पर अवैध वसूली हो रहा ही। जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। चलती गाड़ियों को रोककर अवैध रूप से ठेकेदार के गुण्डों द्वारा धन उगाही की जा रही है। पैसा न देने पर मारपीट, गाली गलौज पर अमादा हो जाते हैं। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही जिससे इन गुण्डों का मनोबल बढ़ गया है। यदि अवैध वसूली नहीं रोकी गयी तो कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
इस दौरान बैठक में राजेश कुमार जायसवाल, विवेकानन्द यादव, विवेक वर्मा, राम जनम यादव, अशोक यादव, मो0 चांद, अखिलेश चतुर्वेदी, बब्लू मिश्रा, महेन्द्र यादव एवं दर्जनों वाहन स्वामियों एवं चालक उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya