टैम्पो-टैक्सी स्टैंड ठेका नियम विरूद्ध

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

 

वाहन स्वामियों ने बैठक कर जताई नाराजगी

फैजाबाद। नगर निगम अयोध्या द्वारा टैम्पो टैक्सी व पिकप वाहनों के लिए किया गया स्टैण्ड ठेका नियम विरूद्ध है। इस मुद्दे को लेकर संयुक्त टैक्सी यूनियन की बैठक गांधी पार्क उद्यान में हुई जिसकी अध्यक्षता अजय सिंह पाल ने किया। उन्होंने कहा कि स्टैण्ड ठेका व वाहनों से की जा रही वसूली नियम विरूद्ध है जिसको लेकर आन्दोलन किया जायेगा।

बैठक को प्रभूनाथ जायसवाल, उमाशंकर पाल, अशोक कुमार पाण्डेय ने भी सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अयोध्या नगर निगम बना दिया है जो स्वागत योग्य है परन्तु निगम बन जाने के उपरान्त अयोध्या व फैजाबाद को दो जोन मे बांटकर ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए दो टैक्सी स्टैंड बनवा दिया गया है। मात्र पांच किमी की दूरी पर दो टैक्सी स्टैंड का बनाया जाना गलत व नियम विरूद्ध है इसपर तत्काल प्रभाव से रोंक लगानी चाहिए। संतलाल पाल ने कहा कि ठेका मात्र ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए दिया गया है। वाहन स्वामियों व वाहन चालकों का उत्पीड़न ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। महेन्द्र यादव ने कहा कि यदि नियम विरूद्ध स्टैंड ठेका को तत्काल बंद नहीं किया गया और वाहन चालकों से गुण्डों की तरह की जा रही वसूली को रोंका न गया तो आन्दोलन छेड़ा जायेगा। उन्होंने कहा कि शासन के आदेशानुसार दोनों नगरों मे पार्किंग की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़े  लकी ड्रा प्रतियोगिता में रौनक को मिली नई कार

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya