विक्षिप्त महिला की संदिग्ध मौत, चार हिरासत में

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। संदिग्ध हालात में एक विक्षिप्त महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मामला कैंट थाना क्षेत्र के कोटसराय गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार विक्षिप्त महिला संदिग्ध हालत में गांव में एक जगह खड़ी थी। जिसको देखकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। बावजूद इसके महिला वहां से नहीं हटी। ऐसे में स्थानीय कुछ लोगों ने उसे डराने के साथ वहां से भगा दिया। लोगों के डर से भागी महिला एक खंभे से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर अरविंद चौरसिया, कैंट थाना के एसएचओ आशुतोष मिश्र सहित पुलिस बल ने पहुंचकर छानबीन शुरू की। महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी अरविन्द चौरसिया ने बताया कि चीता मोबाइल के सिपाही की तहरीर पर केस दर्ज कराया जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
ें

इसे भी पढ़े  मां कामाख्या धाम महोत्सव में किसानों को किया गया सम्मानित
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya